Sindhi Dal Pakwan Recipe | Dal Pakwan Recipe | दाल पकवान रेसिपी | सिंधी दाल पकवान रेसिपी | Sindhi breakfast recipes in Hindi | Dal Pakwan Sindhi recipe

 Sindhi Dal Pakwan Recipe |   सिंधी दाल पकवान रेसिपी |  Dal Pakwan Recipe | दाल पकवान रेसिपी

11th April Dal Pakwan Day

The most famous Sindhi Breakfast



 

आवश्यक सामग्री दाल बनाने के लिए - Ingredients  for Dal Recipe

  • 1 कप चना दाल
  • 1/2 कप मूंग मोगर दाल 
  • नमक - स्वादअनुसार
  • हरी मिर्ची -2 (बारीक कटी हुई)
  • हल्दी -1/2 टीस्पून 
  • पानी - 2 कप
  • तेल - 2 टेबलस्पून

आवश्यक सामग्री पकवान बनाने के लिए -  Ingredients for Pakwan Recipe

  • मैदा 2 कप 
  • नमक स्वादअनुसार 
  • जीरा - 1 टीस्पून 
  • तेल - 4 टेबलस्पून (मोयन के लिये) + (तलने के लिये)
  •  पानी

आवश्यक सामग्री गार्निश के लिए  - Ingredients for Garnishing

  • लाल मिर्च पाउडर 
  • धनिया पाउडर 1 
  • इमली पल्प - 1 टेबलस्पून / अमचूर  पाउडर 
  • प्याज़ बारीक कटा हुआ
  • हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • तेल - 1/2 टेबलस्पून (तड़का लगाने के लिए)
विधी - How to make Dal
चना दाल और मूंग मोगर दाल को ओवरनाइट भिगो दें 


दाल बनाने के लिए कुकर में तेल गर्म करने रखे। तेल गर्म होने के बाद उसमें दो बारीक कटी हरी मिर्ची डाल दें, हल्दी डालकर दाल डालें, नमक, 2 कप पानी डालें और कुकर का क्कन लगा दें। सीटी लगने के बाद 5 मिनट कम आंच पर पकने दें। 5 मिनट के बाद गैस बंद कर लें और दाल चेक कर लें।

विधी - How to make Pakwan

पकवान बनाने के लिए दो कप मैदा लें,



 स्वादअनुसार नमक, जीरा डालें,



 4 टेबलस्पून तेल डालें,  




और अच्छे से आटे को मसले,  फिर आटे की मुट्ठी बनाकर देखें,



 अगर मुट्ठी बन जाती है तो आटा सही है। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंद  लें। 



10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
10 मिनट बाद आटे की लोइयां बना लें  फिर उन्हें रोटी जैसा पतला बेल दें।



इसे नियमित अंतराल पर फोर्क (Fork) का उपयोग कर के प्रिक (Prick) कर लें



एक कढ़ाई में तेल गरम करें और पकवान को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने तक तल लें। टिशू पेपर पर निकाल दें।
 हरी मिर्ची को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उसी तेल में फ्राई कर लें और एक प्याली में निकल दें और उस पर नमक छिडक दें।
स्वादिष्ट दाल पकवान तैयार है। 
अब एक प्लेट में पकवान रख दें और प्याले में दाल परोसे।
अब दाल को गार्निश करें। दाल को गार्निश करने के लिए दाल में लाल मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर छिडक दें,



 उसके ऊपर गर्म गर्म तेल का तड़का लगाए, फिर उसके ऊपर बारीक कटा प्याज, बारीक कटा हरा धनिया और इमली पल्प डालें।





ध्यान रखने योग्य बातें - 
  • पकवान का आटा न ज्यादा सख्त हो न ज्यादा नरम होना चाहिए।
  • पकवान को मध्यम आंच पर तलें।

Comments

Post a Comment

If you have any doubts , Please let me know.

Popular posts from this blog

Chilli Paneer Recipe | चिली पनीर की विधि | रेस्टोरेंट जैसी चिली पनीर बनाने की विधि |How to make Chilli Paneer at home

Aam Ras Recipe | Aam Ras Recipe in Hindi | Mango Ras | आम रस | आम रस बनाने की विधि | आमरस कैसे बनाते हैं