Chilli Potato Recipe | चिली पोटैटो रेसिपी | Chilli Potato Recipe by Mani Food Zone | Chilli Potato Recipe in Hindi
चिली पोटैटो रेसिपी - Chilli Potato Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chilli Potato Recipe
- आलू - 4 बड़े
- नमक - स्वाद अनुसार
- कॉर्नफ्लोर - 2 टेबलस्पून
- तेल - तलने के लिए
ग्रेवी बनाने के लिए
- तेल - 2 टेबलस्पून
- लहसुन - 1 टेबलस्पून (बारीक कटी हुई)
- प्याज 1 मीडियम साइज का
- अदरक - 1 टेबलस्पून (बारीक कटी हुई)
- शिमला मिर्च - 2 (लंबी कटी हुई)
- नमक - स्वाद अनुसार
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टीस्पून
- ऑरेंज फ़ूड कलर - 1 पिंच
- वाइट विनेगर - 1 टेबलस्पून
- रेड चिली सॉस - 1 टेबलस्पून
- सोया सॉस -1 टेबलस्पून
- शेजवान चटनी -1 टेबलस्पून
- कॉर्न फ्लोर - 1 टेबलस्पून
- धनिया 1 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make Chilli Potato
चिली पोटैटो बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर पतले और लंबे काट लीजिए। फिर इन्हें दो से तीन पानी से धो लीजिए और 15 मिनट के लिए स्टैनर में निकाल दीजिए, ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए।
15 मिनट बाद।
आलू को एक बाउल में डाल दीजिए। फिर उसमें 1/4 टीस्पून नमक और 2 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर डालकर मिक्स कर लीजिए और 10 मिनट के लिए रख दीजिए।
ग्रेवी बनाने के लिए तेज आंच पर कढ़ाई रखिए। 2 टेबलस्पून तेल डालें, तेल मीडियम गर्म होने के बाद लहसुन डालिए 5 सेकंड भूनिये,
फिर प्याज और अदरक डाल दीजिये 1 मिनट भूनिये,
फिर शिमला मिर्च डालें। अब 2 मिनट मध्यम आंच पर इन्हें हल्का नरम होने दीजिए।
2 मिनट बाद।
नमक,
लाल मिर्ची पाउडर, ऑरेंज फूड कलर,
विनेगर, सोया सॉस, रेड चिली सॉस और सेजवान चटनी डाल कर मिक्स करें।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhnRoCR00w_Iit0XXKuhQWpSBZmEFa9cVnxjqFz78zLWJvSFf9BrOQEGLkU4fOlcqVCqImvAy4LQXijJtC75pc6Dt8wIvS0kT_EOVApSLHubc-ev-3rtSdZIUejDNQPsx3u3Il8cnZ0nGA/w640-h480/IMG-20210425-WA0055.jpg)
अब एक चम्मच कॉर्नफ्लोर में हाफ कप पानी डालकर घोलें और उस घोल को ग्रेवी में डाल दें। मीडियम आंच पर चलाते हुए 1 मिनट पकाएं।
अब गैस बंद कर दें।
ग्रेवी तैयार है।
अब आलू फ्राई करें -
आलू फ्राई करने के लिये तेज आंच पर पैन गरम कीजिए और उसमें दो कप के लगभग तेल डालिए। तेल गर्म होने के बाद उसमें थोड़े-थोड़े करके आलू डाल दीजिए।
अब ग्रेवी गर्म करने रखें और गरमा गरम ग्रेवी में फ्राई किए हुए आलू और थोड़ा-सा धनिया डालकर मिक्स कर लीजिए। 30 सेकंड पकने दें और गैस बंद कर दें।
आप इन्हें सर्विंग प्लेट में निकाल कर हरे धनिया से गार्निश करें।
Looks a very tasty and i also try this 😋😍
ReplyDeleteThank You.
ReplyDeleteYou must Try and Share Your Experience with Mani Food Zone.