Lauki ke Kofte | lauki ke kofte Recipe in Hindi Recipe in Hindi | लौकी के कोफ्ते कैसे बनाएं? | लौकी का कोफ्ता बनाने की विधि | Lauki ke Kofte Recipe | Lauki ke Kofte ki Sabji

 


आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lauki ke Kofte

  • लौकी - 1 
  • नमक - स्वादअनुसार
  • हल्दी पाउडर - 1/4 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर -  1/4 टीस्पून
  • गरम मसाला - 1 पिंच
  • बेसन - 2 टेबलस्पून
  • हरा धनिया - 1 टेबलस्पून  (बारीक कटा हुआ)
  • तेल - कोफ्ते तलने के लिए

ग्रेवी बनाने के लिए

  • टमाटर - 2 बड़े (पिसे हुए)
  • अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 टेबलस्पून
  • जीरा - 1/4 टीस्पून
  • नमक - स्वादअनुसार
  • हल्दी पाउडर - 1/4 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर -  1/4 टीस्पून
  • सूखा धना पाउडर - 1/4 टीस्पून
  • गरम मसाला - 1/4 टीस्पून 
  • हरा धनिया - 1 टेबलस्पून  (बारीक कटा हुआ)
  • पानी - 1 कप 
  • तेल - 1 टेबलस्पून
  • मलाई (क्रीम) - 2 टेबलस्पून

विधि - How to make Lauki ke Kofte

सबसे पहले लौकी को कद्दूकस कर लीजिए। अब कॉटन के कपड़े में डाल कर अच्छे से सारा पानी निकाल दीजिए। अब एक बाउल लीजिए उसमें लौकी, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, बेसन और हरा धनिया डालकर मिक्स कर लीजिए। 




अब इस मिश्रण के छोटे-छोटे बॉल्स बनाइए।


तेज आंच पर कढ़ाई गर्म करने रखिए उसमें तेल डालिए तेल मीडियम गर्म होने के बाद बॉल्स डाल दीजिए और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कीजिए।




अब ग्रेवी बनाइए - 

ग्रेवी बनाने के लिए एक पैन में एक टेबल स्पून तेल गर्म करने रखिए तेल गर्म होने के बाद जीरा डालें,

जीरा तड़कने के बाद 2 टेबलस्पून क्रीम डालें, 


एक मिनट भूनें,  एक मिनट बाद,



अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सूखा धना पाउडर और गरम मसाला डालकर चलाएं



अब पिसे हुए टमाटर डालकर 3 से 4 मिनट पकाए, 



 4 मिनट बाद उसनें पानी डाल दें, जैसे ही ग्रेवी उबल जाए 2 मिनट कम आंच पर और पकने दें।


अब उसमें कोफ्ते डाल दें एक बॉईल आने के बाद गैस बंद कर दें।

आपके लौकी के कोफ्ते बन कर तैयार हैं।

आप इन्हें धनिया से गार्निशिं करें।

आप इन्हें गरमा गरम सर्व करें।

ध्यान रखने योग्य बातें -  

  • लौकी का पानी अच्छे से निकालना है।
  • आप इन्हें रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।
  • आप लौकी के कोफ़्तों को एस अ स्नैक्स भी खा सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

Chilli Paneer Recipe | चिली पनीर की विधि | रेस्टोरेंट जैसी चिली पनीर बनाने की विधि |How to make Chilli Paneer at home

Sindhi Dal Pakwan Recipe | Dal Pakwan Recipe | दाल पकवान रेसिपी | सिंधी दाल पकवान रेसिपी | Sindhi breakfast recipes in Hindi | Dal Pakwan Sindhi recipe

Aam Ras Recipe | Aam Ras Recipe in Hindi | Mango Ras | आम रस | आम रस बनाने की विधि | आमरस कैसे बनाते हैं