Kadahi Paneer | Paneer Masala | Paneer Curry | पनीर की सब्जी काजू की ग्रेवी में | Quick Paneer Curry
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Curry
- पनीर - 250 ग्राम
- अदरक - 1 छोटा टुकड़ा
- लहसुन - 3-4 कली
- हरी मिर्च - 4
- टमाटर - 3
- काजू - 6
- खसखस - 1 टेबलस्पून
- मगध बीच - 1 टीस्पून
- मलाई / क्रीम - 2 टेबलस्पून
- नमक - स्वादअनुसार
- हल्दी - 1/4 टीस्पून
- लाल मिर्च - 1 टीस्पून
- सूखा धना - 1/4
- जीरा - 1/4 टीस्पून
- कसूरी मेथी - 1/2 टीस्पून
- लॉन्ग - 4
- काली मिर्ची - 5-7
- छोटी इलायची - 2
- बड़ी इलायची - 1
- तेजपत्ता - 1
- दालचीनी -1 छोटा टुकड़ा
- तेल - 2 टेबलस्पून
- पानी - 1 कप
विधि - How to make Paneer Curry
5 से 6 काजू को भिगो कर दो घंटे के लिए रख दें।
एक मिक्सी जार में अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, काजू, खसखस, मगध बीज और टमाटर डालकर बारीक पीस लें।
तेज आंच पर एक पेन गर्म करने रखें। तीन टेबलस्पून तेल डालें,
तेल मीडियम गर्म होने के बाद जीरा डालें, जीरा तड़कने के बाद 2 टेबलस्पून ताजी मलाई डालें और चलाएं,
जब मलाई में से घी निकलने लगे तब गैस की आंच बिल्कुल कम कर दें और फिर इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, सुखा धना पाउडर, कसूरी मेथी, लोंग, काली मिर्ची, छोटी इलायची, बड़ी इलायची, दालचीनी और तेज पत्ता डालकर मिक्स करें,
और हमने जो पेस्ट बनाकर रखी है उसे डाल दें और चलाते हुए 2 से 3 मिनट पकाएं।
अब पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, और ग्रेवी में डाल दें और मिक्स करें।
2 मिनट पकाएं।
2 मिनट बाद एक कप पानी डालें, मिक्स करें और ढक्कन लगाकर 5 मिनट पकने दें।
5 मिनट बाद 1 टेबलस्पून बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिक्स करें।
आपकी यम्मी एंड टेस्टी पनीर करी बनकर तैयार है।
Thank You.
ReplyDelete