Kachori Recipe | Moong Dal Kachori Recipe | Moong Dal Kachori Recipe in Hindi | Green Moong Dal Kachori Recipe | मूंग दाल की कचौड़ी

 


 आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong Dal Kachori

  • मूंग दाल - 200 ग्राम
  • नमक - स्वादअनुसार
  • हल्दी - 1/4 टीस्पून
  • लाल मिर्ची पाउडर  - 1/4 टीस्पून
  • गरम मसाला - 1/4  टीस्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • सौंफ - 1/2 टीस्पून
  • खड़ा सूखा धना - 1/ 2 टीस्पून
  • बेसन - 3 टेबलस्पून
  • लहसुन का पेस्ट - 1 टीस्पून
  • हरा धनिया - 2 टेबलस्पून
  • मैदा - 3 कप
  • तेल - 2 टेबलस्पून + 5 टेबलस्पून + कचोरियाँ तलने के लिए
  • पानी - आवश्यकता अनुसार

विधि - How to make Moong Dal Kachori 

पहले मूंग दाल को 5 से 6 घंटे भिगो कर रख दीजिए।  5 से 6 घंटे बाद उसका सारा पानी निकाल दीजिए।


एक पैन में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करने रखें, तेल गर्म होने के बाद उसमें बेसन डालें,



बेसन को 2 मिनट भूनें ताकि वह हल्का गुलाबी हो जाए 



उसके बाद उसमें सौंफ, सूखा धना, लहसुन का पेस्ट डालें फिर मिक्स करें,



फिर हींग, मूंग दाल, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिक्स करें।




एक मुट्ठी पानी की डाल कर दो मिनट पकने दें। 


2 मिनट बाद गैस बंद कर दें और एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें। 
कचोरी का मसाला ठंडा होने के बाद उसके छोटे-छोटे बॉल्स बना लें।


कचोरी बनाने के लिए एक बाउल में तीन कप मैदा ले स्वादानुसार नमक डालें,




5 टेबलस्पून तेल डालें,  





और अच्छे से आटे को मसले,  फिर आटे की मुट्ठी बनाकर देखें,


अगर मुट्ठी बन जाती है तो आटा सही है। अब पानी डालकर आटा गूंद  लें। आटा थोड़ा नरम होना चाहिए।


10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
10 मिनट बाद आटे की लोइयां बना लें,



लोई को हथेली पर रखकर दूसरे हाथ से फैला ले और बीच में मसाला रख कर उसे पैक कर दें। फिर उसको हथेली पर रखकर हल्के हाथ से दबा दीजिए।





कचौड़ी तलने के लिए एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम से धीमी आंच पर तेल गर्म करें।
अब इसमें एक साथ चार से पांच कचौड़िया डालकर फ्राई करें।


5 मिनट बाद आप गैस की आंच तेज कर दें।


जब कचौड़ी नीचे से फ्राई हो जाए तब पलट दें।



 यम्मी एंड टेस्टी खस्ता कचोरियाँ बनकर तैयार है।



आप इन्हें अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।




ध्यान रखने योग्य बातें - 

  • कचौड़ी का आटा नरम गुथना है।
  • कचौड़ी को सिर्फ एक बार पलटना है, बार-बार पलट-पलट कर फ्राई नहीं करना है।
  • खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए मैदे में कम से कम 4 से 5 टेबलस्पून तेल डालें।

Comments

Post a Comment

If you have any doubts , Please let me know.

Popular posts from this blog

Chilli Paneer Recipe | चिली पनीर की विधि | रेस्टोरेंट जैसी चिली पनीर बनाने की विधि |How to make Chilli Paneer at home

Sindhi Dal Pakwan Recipe | Dal Pakwan Recipe | दाल पकवान रेसिपी | सिंधी दाल पकवान रेसिपी | Sindhi breakfast recipes in Hindi | Dal Pakwan Sindhi recipe

Aam Ras Recipe | Aam Ras Recipe in Hindi | Mango Ras | आम रस | आम रस बनाने की विधि | आमरस कैसे बनाते हैं